फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सांड़ के हमले में बुजुर्ग की मौत, पशु चिकित्साधिकारी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट

Sun, 28 Jan 2024 04:17 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में सांड़ के हमले से बुजुर्ग की मौत हो गई थी। इस मामले में नगर निगम के पशु चिकित्साधिकारी फंस गए हैं। उनके खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 
विज्ञापन
सांड ने हमला कर बुजुर्ग को मार डाला था - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में सांड़ के हमले में सेवानिवृत्त गन्ना प्रबंधक की मौत के मामले में नगर निगम के पशु चिकित्साधिकारी डॉ. आदित्य तिवारी फंस गए हैं। अपर नगर आयुक्त सुनील कुमार यादव ने शनिवार को उनके खिलाफ गैर इरादतन हत्या समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


शहर में घूम रहे छुट्टा पशुओं को पकड़कर आश्रय स्थल पहुंचाना नगर निगम के पशु चिकित्सा एवं कल्याण विभाग की जिम्मेदारी है। उच्चाधिकारियों के स्तर से बार-बार आदेश के बाद भी पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी डॉ. आदित्य तिवारी अपने काम के प्रति लापरवाह बने हुए थे। उनका विभाग छुट्टा पशुओं को लेकर नगर निगम में आने वाली शिकायतों को भी गंभीरता से नहीं ले रहा था। 24 जनवरी को संजयनगर में सांड़ के हमले में वृद्ध की मौत के बाद भी उनके स्तर से लापरवाही की गई।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

नगर निगम की हुई किरकिरी 
घटना के काफी देर बाद सांड़ पकड़ने के लिए नगर निगम की अप्रशिक्षित टीम को भेज दिया गया। अप्रशिक्षित टीम ने सांड़ को पकड़ा तो गले में फंदा लगने से उसकी भी मौत हो गई। इसके बाद नगर निगम की काफी किरकिरी हो रही थी। सोशल मीडिया पर भी शहर के लोग नगर निगम पर तंज कस रहे हैं। सांड़ के हमले से संबंधित वीडियो भी शेयर कर रहे हैं।

अब तक शिकायतों को नजरअंदाज कर रहे पशु चिकित्साधिकारी कार्रवाई के बाद नींद से जाग गए हैं। अब उनको छुट्टा पशुओं को पकड़ने की याद आई है। यदि यही संजीदगी पहले दिखाते तो शायद बुजुर्ग की जान बच सकती थी। 

बरेली में जिंदा जला पूरा परिवार: मृतकों में दंपती और तीन बच्चे, कमरे में बाहर से लगा था ताला, हत्या की आशंका

शनिवार को नगर निगम की तीन टीमों ने डेलापीर, स्टेडियम रोड और सौ फुटा रोड इलाकों में अभियान चलाकर 21 छुट्टा पशुओं को पकड़ा। इनमें 13 सांड़ और शेष गाय हैं। नगर निगम के पशु चिकित्साधिकारी डॉ. आदित्य तिवारी ने बताया कि पकड़े गए पशुओं को आश्रय स्थल भिजवाया गया है। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें