फरीदपुर। राशन कार्डधारकों के साथ घटतौली करने वाले कोटेदार के खिलाफ पुलिस ने कालाबाजारी सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
नगर के मोहल्ला बक्सरिया में स्थित राशन डिपो पर विक्रेता मदनलाल राशन कार्डधारकों के साथ घटतौली कर रहा था। इसकी बार-बार शिकायत मिलने पर पूर्ति निरीक्षक कुमार सौरभ ने कोटे की दुकान का निरीक्षण किया। जांच में पाया गया कि कोटेदार ने 16.50 क्विंटल चावल कालाबाजारी करते हुए बेच दिया। घटतौली करने एवं कालाबाजारी करने के आरोप में आपूर्ति निरीक्षक ने कोटेदार के खिलाफ फरीदपुर थाने में मामला दर्ज कराया है। संवाद
शासन की तरफ से नए तकनीक पर आधारित पॉश मशीनें राशन डिपो पर लगवाई गई थी और दावा किया जा रहा था कि इससे राशन वितरण प्रणाली में पारदर्शिता आएगी, लेकिन कोटेदार ने इसमें सेंधमारी करते हुए कालाबाजारी शुरू कर दी। संवाद