फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बच्ची से दुष्कर्म के मामले में रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पुलिस ने शुरू की पूछताछ
विज्ञापन

दुनका। एक गांव में शुक्रवार शाम छह वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के मामले में शनिवार को पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। वहीं, दूसरी ओर पुलिस ने कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बच्ची की मां ने दी तहरीर में बताया कि उसकी बच्ची शुक्रवार को कुछ बच्चों के साथ खेल रही थी। तभी एक अंजान व्यक्ति आया। उसकी बच्ची को टाॅफी का लालच देकर गन्ने के खेत में ले गया। उसके साथ दुष्कर्म किया और बच्ची को वहीं छोड़कर भाग गया। काफी देर बाद बच्ची को तलाश किया तो वह मिल गई। सूचना पर एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा, प्रभारी निरीक्षक शाही राजेश बैसला, सीओ मीरगंज अजय कुमार ने पहुंचकर जांच की। आरोपी की खोजबीन की, लेकिन आरोपी नहीं मिला। पुलिस ने संदेह के आधार पर कई लोगों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


सीओ मीरगंज अजय कुमार ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें