फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चूहे के बाद कुत्ते का हुआ पोस्टमार्टम: गोली मारकर पालतू डॉग की हत्या में रिपोर्ट दर्ज, जानिए दोनों मामले

Wed, 19 Apr 2023 10:27 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, पूरनपुर (पीलीभीत)

सार

पीलीभीत में कुत्ते की हत्या मामले में कोतवाल आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि नीलम जैन की ओर से अनुराग तोमर के खिलाफ कुत्ता की हत्या करने और पशु क्रूरता के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत के पूरनपुर नगर की किरन विहार कॉलोनी में पालतू कुत्ते को गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने कॉलोनी निवासी अनुराग तोमर के खिलाफ पशु क्रूरता और हत्या के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने कुत्ते के शव का पोस्टमार्टम कराया है। वहीं पिछले साल बदायूं के चूहा हत्याकांड के बाद अब ये मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

विज्ञापन

कॉलोनी निवासी नीलम जैन का पालतू कुत्ता उनके घर में 12 साल से रह रहा था। नीलम का आरोप है कि कुत्ते को कॉलोनी निवासी अनुराग तोमर ने पहले पत्थर मार कर घायल किया था। सोमवार रात करीब 10 बजे कुत्ता घर के बाहर घूम रहा था। कुछ देर में कुत्ता चीखता हुआ घर के दरवाजे पर पहुंचा। उसने और उसकी पुत्री ने घर से बाहर निकलकर देखा तो कुत्ते की मौत हो चुकी थी। 

उसके शरीर से खून निकल रहा था। गली में देखा तो अनुराग तोमर गली में अपने घर के सामने खड़ा था। उसे और उसकी बेटी को देखकर अनुराग अपने घर में घुस गया। नीलम ने अनुराग के खिलाफ कुत्ते को गोली मारकर हत्या करने की तहरीर मंगलवार को दी थी। पुलिस ने कुत्ते के शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम में कुत्ते की मौत गोली लगने से होना पाई गई।

ये है चूहा हत्याकांड
बदायूं शहर में नवंबर 2022 में सदर कोतवाली क्षेत्र के पनबड़िया के पास रहने वाले मनोज कुमार ने पत्थर बांधकर चूहे को नाले में कई बार बार डुबोया था, इससे चूहे की मौत हो गई थी। इसके बाद हाल ही में चूहे की हत्या मामले में चार्जशीट लगने के बाद एक बार फिर ये प्रकरण चर्चा में आया था।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, इस तरह का यह पहला मामला था, जिसमें एफआईआर दर्ज हुई और चार्जशीट भी दाखिल की गई। इसके साथ ही घटनाक्रम पर भी गौर किया गया। घटना के बाद चूहे की मौत का कारण जानने के लिए उसका पोस्टमार्टम कराया गया तो 225 रुपये में पोस्टमार्टम हुआ था। उसका शव एसी गाड़ी से बरेली ले जाया गया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें