फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पंडाल फाड़ने, मारपीट करने में छह नामजद 20 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। प्रेमनगर थाने के शाहबाद में बुधवार रात चौकी रोड पर चल रहे कीर्तन के पंडाल को फाड़ने, तोड़फोड़ करने और महिलाओं समेत अन्य को पीटने के मामले में दूसरे समुदाय के छह नामजद और 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर प्रेमनगर आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि शाहबाद निकट राधेश्याम वकील वाली गली निवासी रमेश कश्यप की पत्नी चांदनी की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। उनका कहना है कि बुधवार रात उनके यहां खाटू श्याम बाबा के कीर्तन के बाद रात आठ बजे आरती की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले हसन, फैजान, आलम, साकिन, मुकिन, मिस्वाह 20-22 लोगों के साथ आए। इन लोगों ने पंडाल फाड़ दिया। वहां मौजूद महिलाओं व अन्य लोगों के साथ मारपीट भी की। इसमें उनके पति रमेश कश्यप, देवर विशाल और सास राधा घायल हो गए।
इंस्पेक्टर ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर हसन नाम के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य की तलाश और अज्ञात की पहचान की जा रही है। इलाके का माहौल शांतिपूर्ण है। तनाव जैसी कोई स्थिति नहीं है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें