आंवला। थाना क्षेत्र के नूरपुर गांव में शुक्रवार सुबह दो पक्षों में मारपीट के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के 34 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की है।
प्रथम पक्ष के महेश पाल सिंह आदि की ओर से दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा गया है कि आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति के लोग है। लाठी, डंडों, धारदार हथियारों से लैस होकर उनके घर में घुस आए और गाली-गलौज करते हुए हमला कर लहूलुहान कर दिया।
आरोपियों के चंगुल से बचकर जब वे जान बचाकर घर से भागे तो आरोपियों ने पीछा करके घर के बाहर भी पिटाई लगाई। इनकी ओर से आरोपी राजीव उर्फ राजू, गोपी, विपुल, अतेंद्र सिंह, मुनेंद्र सिंह, कुलदीप सिंह, विशन पाल, रंजीत सिंह, नोनी, अभिषेक, शिवम, कन्हैया, प्रताप सिंह, विशाल, अमन, करू, सचिन, हिमांशु, आशीष, भूपेंद्र, देव कुमार, सुबोध सिंह सहित तीन अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
वहीं, दूसरे पक्ष की किरन देवी की ओर से प्रथम पक्ष के आरोपियों पर घर में घुसकर लाठी, डंडों, फरसा व बंदूक की बटों से प्रहार करके पिटाई लगाकर परिवार के सदस्यों को गंभीर घायल करने का आरोप लगाया गया है। इनके द्वारा प्रथम पक्ष के अजीत चौहान, महेश पाल, शेर सिंह, जितेंद्र, पवन, रनवीर उर्फ शालू, विपिन, सतेंद्र सिंह, वंटी सिंह पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। संवाद