फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: जमीन की खरीद-फरोख्त में 12 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Sat, 13 Apr 2024 03:52 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जमीन की खरीद-फरोख्त के विवाद में अदालत के आदेश पर 12 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। सिविल लाइंस निवासी सुमित भारद्वाज ने जीजीआईसी रोड के पास रहने वाले सतीश चंद्र मिश्रा, बदायूं रोड गंगानगर काॅलोनी निवासी वाचस्पति शर्मा, कृष्ण गोपाल शर्मा, हरिओम शर्मा, उनकी पत्नी मीरा शर्मा, सचिन शर्मा, उनकी पत्नी अंजलि शर्मा, भूदेव शर्मा, कौशल शर्मा, कनिका श्याम, किला के मलूकपुर निवासी शोभित मिश्रा, शिव कुमार मिश्रा के खिलाफ धोखाधड़ी व धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

सुमित का कहना है कि जीजीआईसी रोड के पास रहने वाले सतीश चंद्र मिश्रा ने करगैना में पराग फैक्टरी के पास अपनी जमीन बताई थी। जमीन की कीमत 4.23 करोड़ रुपये बताते हुए 24 नवंबर 2017 को इकरारनामा किया था। हरिओम शर्मा ने 13 लाख, सतीश चंद्र मिश्रा ने 35.28 लाख रुपये ले लिए पर बैनामा नहीं दिया। तब पता चला कि अभिलेख में सतीश चंद्र मिश्र का नाम फर्जी तरीके से चढ़वाया गया है। बाद में इन लोगों ने जमीन का फर्जी तरीके से बैनामा कर दिया। जब इन लोगों से रकम वापस मांगी तो धमकी दी गई। पुलिस ने अदालत के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें