फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: लूट के एक लाख रुपये बरामद, पौने दो लाख के स्मार्टफोन पानी में

Sat, 13 Apr 2024 03:51 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सिविल लाइंस में डेकोरेशन फर्म से हुई लूट का खुलासा कर पुलिस ने एक लाख रुपये बरामद कर लिया है। साथ ही पौने दो लाख रुपये के तीन स्मार्टफोन भी लूटे गए थे। पुलिस इसे बरामद करने में नाकाम रही। पुलिस का कहना है कि बदमाशों ने मोबाइल फोन किला नदी में फेंक दिए। अब उसे खोजना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन


एडीएम आवास के सामने किला के फरजान हाशमी की डेकोरेशन फर्म में घुसकर नौ अप्रैल की शाम को चार नकाबपोश बदमाशों ने एक लाख रुपये व तीन मोबाइल फोन लूट लिए थे। छानबीन में फरजान के साझीदार जसौली निवासी राहत, उसके भाई व दोस्तों का नाम सामने आया। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लूटी गई रकम व घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद कर ली। फरजान व उसके अकाउंटेंट के मोबाइल फोन बरामद नहीं हो सके। फरजान ने बताया कि उसका एक फोन 80 तो दूसरा 89 हजार रुपये का था। अकाउंटेंट का फोन भी करीब 16 हजार रुपये का था।

वर्जन
लुटेरों ने तीनों मोबाइल फोन किला नदी में फेंक दिए। काफी ढूंढवाया, लेकिन वे नहीं मिले। बदमाशों को जेल भेज दिया गया है। - दिनेश कुमार शर्मा, इंस्पेक्टर कोतवाली
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें