फरीदपुर। वक्फ बोर्ड की जमीन से ग्राम प्रधान व उसके साथियों ने 25 चंदन सहित 40 पेड़ कटवा कर बेच दिए। इसका लोगों ने वीडियो बना लिया। वीडियो वायरल होने के बाद गांव के ही जगमोहन सिंह ने पेड़ कटने के 10 माह बाद ग्राम प्रधान सहित 12 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
थाना क्षेत्र के गांव मेगीनगला निवासी जगमोहन सिंह ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र दिया। इसमें उन्होंने बताया कि गांव के ही ग्राम प्रधान पंकज यादव व उसके साथी सुजान सिंह, हरनाम सिंह, मोनू, दिनेश, धर्मपाल, प्रेमपाल, होशियार, छोटू, मोहित, रोहित और लाखन सिंह ने वक्फ बोर्ड के बाग से पिछले वर्ष 18 सितंबर को 25 चंदन के पेड़, 11 पाकड़ व चार बेल के पेड़ काट दिए। उक्त वीडियो वायरल करने के बाद डेढ़ माह पूर्व प्रभागीय वनाधिकारी वन एवं वन्य जीव प्रभाव बरेली को प्रार्थना पत्र दिया। इस पर डीएफओ बरेली द्वारा जांच कर मामला दर्ज कराने के निर्देश दिए गए। अब एसएसपी के निर्देश पर मामला दर्ज किया गया है।
फरीदपुर इंस्पेक्टर राधेश्याम ने बताया कि जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संवाद