भुता। कुआंडांडा विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता की अगुवाई में बिजली टीम ने क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में चेकिंग अभियान चलाकर बिजली चोरी करने वालों को रंगे हाथ पकड़ा। उनकी तहरीर पर पुलिस ने करीब 12 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अवर अभियंता रमेश चंद को काफी दिनों से शिकायतें मिल रही थीं। इसके बाद वह अपनी विद्युत टीम के साथ ग्राम कल्यानपुर में बिजली उपभोक्ता राजीव, डालचंद, राहुल व ग्राम इनौनिया मोहनपुर में बिजली उपभोक्ता सोहनलाल, विपेंद्र सिंह, ग्राम बरखेड़ा के अंकित व ग्राम मेवा सर्रफपुर निवासी हसीना बेगम के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला पंजीकृत करवाया।
अवर अभियंता रमेश चंद ने बताया कि बिजली निगम का अभियान चलता रहेगा। बिजली चोरी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। इस अभियान के तहत टीम में संविदाकर्मी दिनेश कुमार, मिशलेयार, कुलदीप, सतवीर आदि लोग थे। संवाद