भुता। ब्लॉक क्षेत्र के गांव कुरमुरी में बिजली निगम के अधिकारियों ने औचक छापे मारकर गांव में बिजली चोरी कर रहे तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
पिछले काफी समय से आ रही बिजली चोरी की सूचना पर जूनियर इंजीनियर रमेश चंद्र ने गांव कुरमुरी में चेकिंग अभियान चलाकर बिजी चोरी कर रहे ओमप्रकाश, लक्ष्मण प्रसाद और रामौतार को रंगे हाथ पकड़ लिया। क्षेत्र में अचानक चेकिंग अभियान चलाने से लोगों में अफरातफरी मची रही। चेकिंग अभियान में लाइन मैन दिनेश कुमार, मुख्तियार सिंह, साहिल खा, संजय, मुनेंद्र, अरुण कुमार, कुलदीप आदि लोग मौजूद रहे। संवाद