फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: रामलीला में डांस को लेकर दो पक्षों में विवाद, रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगंज। कस्बे के रामलीला मैदान में रविवार की रात मंच पर नर्तकियों के डांस को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

दरअसल, इस मामले में वीडियो वायरल करने की संदेह में एक अनुसूचित जाति के युवक के साथ कुछ लोगों ने मारपीट कर दी थी। बीच बचाव में युवक के माता-पिता भी घायल हो गए थे। उस समय रामलीला कमेटी ने मारपीट के शिकार युवक को उसके परिवार सहित घर भेज दिया था, लेकिन इससे गुस्साए संबंधित संगठन के दर्जनों लोग डंडे व तलवार लेकर रामलीला मैदान की तरफ चल दिए। इसी दौरान रामलीला देखकर घर लौट रहे बाइक सवार युवक को उपरोक्त लोगों ने दौड़ा-दौड़ा कर पीट दिया। इसकी जानकारी होने पर कस्बे में दोनों पक्षों के बीच जबरदस्त तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई, जिसे पुलिस ने किसी तरह संभाल लिया था।
विज्ञापन

अब अलीगंज पुलिस ने एक पक्ष के राजेश, मनु, सचिन, सनी, रवि, नितिन, अंशु, शिवम, आकाश मौर्य समेत अन्य अज्ञात लोगों के विरुद्ध और दूसरे पक्ष के भीम रतन, संघ प्रताप, पीयूष, अमर सिंह, रवि , अमन , पुष्पेंद्र, आकाश सहित एक दर्जन लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें