फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly: अटल आवासीय विद्यालय के धीमे निर्माण पर ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा, 1.27 करोड़ रुपये का जुर्माना

Mon, 04 Dec 2023 10:32 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

पहले अगस्त 2022 तक अटल आवासीय विद्यालय का निर्माण पूरा होना था। फर्म के आग्रह पर समयसीमा बढ़ाई गई थी लेकिन काम की रफ्तार फिर भी नहीं बढ़ी। इसके बाद कमिश्नर ने शासन को रिपोर्ट भेजने के बाद रिपोर्ट दर्ज कराने और जुर्माना लगाने के आदेश दिए थे।
विज्ञापन
निर्माणाधीन अटल आवासीय विद्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के नवाबगंज में अटल आवासीय विद्यालय के धीमे निर्माण पर पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता ने ठेकेदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 1.27 करोड़ रुपये का जुर्माना भी लगाया है। तय समयसीमा के एक साल बाद भी निर्माण कार्य अधूरा है। बीते दिनों ही कमिश्नर ने शासन को रिपोर्ट भेजने के बाद रिपोर्ट दर्ज कराने और जुर्माना लगाने के आदेश दिए थे।

विज्ञापन


अधकटा नजराना गांव में अटल आवासीय विद्यालय के निर्माण के लिए 71.22 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए थे। यहां कक्षा कक्ष, छात्रावास, रसोईघर, डाइनिंग हॉल, तीन अत्याधुनिक शौचालय सहित अन्य काम होने हैं। नोएडा के सीके कंस्ट्रक्शन को 61 करोड़ रुपये में निर्माण का ठेका दिया गया था। फर्म ने 17 मई 2021 से काम शुरू किया। तय शेड्यूल के हिसाब से अगस्त 2022 में काम पूरा होना था।

कई बार बढ़ाई गई थी समयसीमा 
धीमे निर्माण की वजह से समय पर काम पूरा नहीं हो पाया। कई बार समयसीमा बढ़ाई गई। लोक निर्माण विभाग की ओर से 31 दिसंबर 2023 तक काम पूरा करने का लक्ष्य दिया गया है। काम की रफ्तार को देखते हुए समय से निर्माण पूरा होने की संभावना नहीं है। यहां निरीक्षण के लिए आने वाले मंत्रियों के साथ कमिश्नर सौम्या अग्रवाल, डीएम रविंद्र कुमार भी काम समय से पूरा करने के लिए निर्देशित कर चुके हैं।कई बार कहने के बाद भी एजेंसी की ओर से काम की रफ्तार नहीं बढ़ाई जा रही।

विज्ञापन

कमिश्नर ने बीते दिनों इस संबंध में रिपोर्ट शासन को भेजी थी। साथ ही लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को ठेकेदार पर जुर्माना लगाने और रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश दिए थे। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता संजीव कुमार की तहरीर पर ठेकेदार इसरानी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

डर के मारे से प्रेमिका से की शादी: सुहागरात के बाद दूसरी गर्लफ्रेंड संग पकड़ा पति, दुल्हन ने बुला ली पुलिस

डीएम ने निर्माण सामग्री की गुणवत्ता पर उठाए थे सवाल
बीते दिनों डीएम रविंद्र कुमार यहां निरीक्षण करने पहुंचे थे। उन्हें सीमेंट की मात्रा कम मिली। प्रयोग की जा रहीं ईंटों की गुणवत्ता भी खराब थी। इस पर उन्होंने ठेकेदार को फटकार लगाते हुए घटिया निर्माण सामग्री हटाने के लिए कहा था।
विज्ञापन

पहले अगस्त 2022 तक निर्माण पूरा होना था। फर्म के आग्रह पर समयसीमा बढ़ाई गई थी लेकिन काम की रफ्तार फिर भी नहीं बढ़ी। इसलिए दो महीने पहले कार्यदायी संस्था को डिबार किया गया था। अब 1.27 करोड़ रुपये जुर्माना लगाया गया है। अब इसी फर्म से अप्रैल 2024 तक काम पूरा कराने का लक्ष्य है। कार्रवाई के साथ निर्माण कार्य भी होना है। अटल आवासीय विद्यालय में अप्रैल 2024 से ही पढ़ाई शुरू कराई जानी है। - संजीव कुमार, अधिशासी अभियंता, भवन खंड, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें