फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: रामपुर गार्डन उपकेंद्र बंद कर किए गए मरम्मत के काम

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रामपुर गार्डन बिजली उपकेंद्र पर सोमवार को मरम्मत के काम किए गए। इस दौरान अलग-अलग इलाकों में तीन घंटे तक कटौती की गई। शाम के समय भी कुछ इलाकों में ट्रिपिंग की समस्या रही।
विज्ञापन

रामपुर गार्डन उपकेंद्र के तीन ट्रांसफार्मरों और यार्ड में काम प्रस्तावित था। हाल ही में हुई बारिश के दौरान उपकेंद्र से जुड़े इलाकों में हाईटेंशन लाइनों और खंभों को नुकसान पहुंचा था। रविवार को उपकेंद्र के बाहर के काम पूरे किए गए थे। सोमवार को अलग-अलग समय पर उपकेंद्र से आपूर्ति बंद कर यार्ड में अन्य काम किए गए। इस दौरान रामपुर गार्डन, चौकी चौराहा, बटलर प्लाजा इलाकों में तीन घंटे तक कटौती की गई। एसडीई ओपी कुशवाह ने बताया कि मरम्मत संबंधी कार्यों के कारण कुछ समय के लिए अलग-अलग फीडरों पर शटडाउन लिया गया था। अब आपूर्ति सामान्य है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें