फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सेंट्रल जेल भुता फीडर की मरम्मत, छह घंटे बाधित रही बिजली आपूर्ति

Wed, 23 Oct 2024 04:20 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बालीपुर 33 केवी सेंट्रल जेल भुता फीडर की मरम्मत के दौरान शटडाउन के बीच सेंट्रल जेल की आपूर्ति मंगलवार को छह घंटे ठप रही। फीडर पर सुबह 10 से शाम पांच बजे तक शटडाउन लिया गया। इधर, दोपहर एक बजे 11 केवी अग्रसेन पार्क फीडर की सीटी जलने के कारण अग्रसेन पार्क, रामपुर गार्डन के अलग-अलग इलाकों में दो घंटे तक आपूर्ति ठप रही। डीडीपुरम, इज्जतनगर, महानगर, हरुनगला उपकेंद्रों के इलाकों में भी अनुरक्षण कार्यों के बीच कटौती की गई। बुधवार को भी कटौती की जाएगी।
विज्ञापन

बुधवार को 33/11 महानगर उपकेंद्र के महानगर पार्ट वन और पार्ट टू लाइन व पोल बदलने का काम किया जाएगा। इस दौरान पांच घंटे तक आपूर्ति बाधित रहेगी। 33/11 केवी सनसिटी उपकेंद्र की टेस्टिंग के काम के दौरान सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक आपूर्ति बाधित रहेगी। इससे सनसिटी कॉलोनी, पीरबहोड़ा, नार्थ सिटी एक्सटेंशन, वीर सावरकर नगर, सौ फुटा रोड इलाके प्रभावित होंगे। रामपुर गार्डन उपकेंद्र के रामपुर गार्डन फीडर पर दोपहर 12 से शाम चार बजे तक शटडाउन लिया जाएगा। महानगर के पीलीभीत बाइपास फीडर पर मरम्मत कार्यों के बीच सुबह 10 से शाम चार बजे तक सुरेश शर्मा नगर, नारायण आवास, सूर्य इंक्लेव, तुलसी नगर, शक्तिनगर इलाकों में आपूर्ति ठप रहेगी।
इसके अलावा शहर में सुबह 11 से शाम पांच बजे तक शटडाउन के दौरान किला, बारादरी, स्वाले नगर, लीचीबाग, रामपुर रोड, आनंद विहार, जागृतिनगर, किला छावनी, चंदन नगर इलाकों में आपूर्ति बाधित रहेगी। कैंट उपकेंद्र पर टेस्टिंग के कार्य के दौरान दोपहर एक से शाम चार बजे तक शटडाउन के दौरान आपूर्ति बाधित रहेगी। सुभानगर उपकेंद्र के इलाकों में अनुरक्षण कार्य के दौरान बीडीए कॉलोनी, वैष्णोधाम कॉलोनी, सक्सेना मार्केट, सोलंकी वाली गली में दोपहर 12 से शाम चार बजे तक कटौती की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें