फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: हीमोग्लोबिन की कमी दूर करने का झांसा देकर जेवर उतरवाए

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। टप्पेबाजों ने हीमोग्लोबिन की कमी दूर करने का झांसा देकर महिला के जेवर उतरवा लिए। राजेंद्र नगर निवासी हनी मेहरोत्रा ने बताया कि वह रोज घर के पास बांके बिहारी मंदिर में पूजा करने जाती हैं। सोमवार को मंदिर गईं तो माटा जनरल स्टोर के पास एक व्यक्ति ने रोक लिया। व्यक्ति हनी से बोला कि आप वैद्य जी को जानती हैं। इन्कार करने पर एक अन्य व्यक्ति आया और बोला कि सामने वैद्य जी बैठे हैं, इन्होंने मेरी माता जी को ठीक किया है। आप भी बीमारी बता दीजिए तो वह ठीक कर देंगे।
विज्ञापन

वैद्य बने बैठे टप्पेबाज ने बताया कि आपके शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी है। टप्पेबाज ने कहा कि चूड़ी, चेन और अंगूठी गंगाजल से धोकर पहन लेना तो हीमोग्लोबिन पूरा हो जाएगा। वैद्य के कहने पर हनी ने अपनी चूड़ी, चेन और अंगूठी उतारकर उन्हें दे दी। टप्पेबाज ने जेवर को एक कागज में रखकर धागे से लपेटकर हनी को दे दिया। हनी ने घर आकर धागा खोला तो अंदर प्लास्टिक और पत्थर निकले। हनी की शिकायत पर प्रेमनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें