मीरगंज। तहसील रोड चौड़ीकरण के दौरान रास्ते से रखे गए बजरी और पत्थर हटा दिए गए है। इससे आवागमन कर रहे लोगों ने राहत की सांस ली है।
दरअसल, तहसील रोड का कार्य ठेकेदार द्वारा कराया जा रहा है। उन्होंने रविवार को सड़क की दोनों ओर दो फुट खोदाई कराकर बजरी और पत्थरों के ढेर लगा दिए थे, जिससे लोगों को काफी परेशानी हुई। साप्ताहिक बाजार की बजह से पूरे दिन जाम की स्थिति बनी रही। इस खबर को अमर उजाला ने सोमवार के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया। तभी तहसील रोड पर पड़े बजरी और पत्थरों के ढेर हटा दिए गए। लोगों ने अमर उजाला को धन्यवाद कहा है। संवाद