फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सीसी रोड बनवा रहे ठेकेदार से मारपीट, तीन पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बिशारतगंज। थाना क्षेत्र के जलाल नगर गांव में मझगवां ब्लॉक की ओर से सीसी रोड निर्माण करा रहे ठेकेदार के साथ मारपीट करने के मामले में तीन लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है। घटना 18 दिन पुरानी है। थाना सुभाष नगर के मोहल्ला मढ़ीनाथ निवासी ठेकेदार सतीश यादव ने दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि छह मार्च को वह गांव में सीसी रोड डलवा रहे थे। शाम में गांव जलालनगर निवासी अशफाक उर्फ बबलू ,पप्पू एवं फरमान आदि मशीन के पास आकर गाली देने लगे और सड़क निर्माण का कार्य रुकवा दिया।
विज्ञापन



मना करने पर धक्का देकर जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटा। सीसी रोड बना रहे मजदूरों ने जैसे-तैसे बचाया। ठेकेदार ने मारपीट में चोट आने की बात कहीं है। थाना पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें