फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: स्वतंत्रता सेनानियों को किया याद

विज्ञापन
विज्ञापन
बहेड़ी। कस्बा रिछा स्थित संघटक राजकीय महाविद्यालय में काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी समारोह का आयोजन किया गया। अमर बलिदानी ठाकुर रोशन सिंह, अशफाक उल्ला, पं. राम प्रसाद बिस्मिल और राजेंद्र लाहिड़ी की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित कर इसका शुभारंभ प्राचार्य डाॅ. केके तिवारी ने किया। प्राचार्य ने कहा कि शताब्दी वर्ष समारोह के जरिए हमें अपने जनपद, प्रदेश व देश के सभी ज्ञात और अज्ञात वीर सेनानियों, शहीदों व क्रांतिकारियों को नमन करने का अवसर मिला है। व्याख्यान सत्र में प्रो. डॉ. रश्मि शर्मा, डाॅ. अभय जीत सरोज, डाॅ. सोनम नारायण ने इस घटना से भारतीय साहित्य पर पड़े प्रभाव की चर्चा की। कार्यक्रम में हिंदी के महान कवि माखनलाल चतुर्वेदी द्वारा प्रस्तुत कविताओं का उल्लेख किया गया। इसका संचालन डा. धीरेंद्र कुमार पांडेय ने किया। डा. अनंत प्रकाश ने सभी का आभार व्यक्त किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें