रूट डायवर्जन से नेशनल हाईवे पर यातायात बाधित दो दिन रहेगी दिक्कत।
फतेहगंज पूर्वी। सावन के महीने में शुक्रवार रात से शाहजहांपुर की ओर से आने वाले बड़े वाहनों को फतेहगंज से दातागंज की तरफ डायवर्ट किया गया है, जिसकी वजह से हाईवे पर जाम लग गया। यातायात और थाना पुलिस ने बमुश्किल स्कूली व इमरजेंसी वाहनों को जाम से निकाला।
फतेहगंज से दातागंज मार्ग की तरफ बड़े वाहनों को डायवर्ट करने पर बिलपुर क्रासिंग पर बार-बार ट्रेनों के निकलने पर फाटक बंद होता रहा। इस दौरान मीरानपुर कटरा की तरफ वाहनों की लंबी लाइनें लग गईं। छोटे वाहनों को बरेली से शाहजहांपुर वाली लेन से निकाली गई। इससे दोनों तरफ के वाहन चालकों को परेशानी हुई। पुलिस ने बताया कि सोमवार रात तक बड़े वाहनों का डायवर्जन रहेगा। उसके बाद ही बरेली की तरफ जाने वाले वाहनों को निकाला जाएगा। थाना प्रभारी मदन मोहन चतुर्वेदी ने बताया कि बड़े वाहनों को दातागंज की तरफ डायवर्ट किया जा रहा है। कुछ वाहन चालक उधर नहीं जाना चाह रहे हैं।