फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शासन से आज मिल जाएंगे रेमेडिसिविर इंजेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शहर के चार और अस्पतालों में वेंटिलेटर बेड आरक्षित होने से संक्रमितों को काफी राहत मिल गई है। अब रेमडेसिविर इंजेक्शन की किल्लत भी दूर होने की उम्मीद जगी है। स्वास्थ्य विभाग की मांग पर शासन से बुधवार को सौ रेमडेसिविर इंजेक्शन मिल जाएंगे। डीएम के सुझाव पर इनका अस्पतालों को वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन

वेंटिलेटर बेड उपलब्ध न होने से मची खलबली के बाद प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने चार अन्य अस्पतालों में बेड आरक्षित करा दिए। स्वास्थ्य विभाग के अफसरों ने लोगों को कोविड से बचाव के हर संभव प्रयास करने की अपील की है। वहीं, बेड की किल्लत होने की खबर पर मंगलवार को कई अस्पतालों के संचालक स्वास्थ्य विभाग के अफसरों से मिले और अपने यहां मौजूद वेंटिलेटर बेड आरक्षित करने के लिए मंजूरी मांगी। इधर, रेमडेसिविर इंजेक्शन की कमी की खबर प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद अफसरों ने लखनऊ मेडिकल कॉरपोरेशन से संपर्क किया। वहां से बुधवार को सौ रेमडेसिविर इंजेक्शन मिल जाने की जानकारी दी गई। इससे अफसरों ने राहत की सांस ली है। बताया कि इंजेक्शन कोविड अस्पतालों को निशुल्क दिए जाएंगे। ये बेहद गंभीर मरीजों को ही लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें