बहेड़ी। नरायन नगला के जंगल में रविवार को संरक्षित पशु के अवशेष मिले। ग्रामीण और गोरक्षकों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने अवशेष को दफन करा दिया है। इस मामले में तहरीर मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
शनिवार को नारायन नगला चौकी के पास जंगल में सुबह करीब छह बजे जब ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो उन्हें गोवंश के अवशेष पड़े मिले। इसके बाद ग्रामीणों ने गोरक्षा संगठनों को मामले की सूचना दी। गोरक्षा हिंदू दल के जिला अध्यक्ष देवेंद्र भास्कर ने कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इंस्पेक्टर संजय कुमार तोमर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद