फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सिंघईया नदी पुल के नीचे बोरों में मिले गोवंशीय पशुओं के अवशेष

Sat, 28 Feb 2026 02:58 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बहेड़ी। रिछा-जहानाबाद मार्ग पर गांव गरगईया के पास सिंघईया नदी पुल के नीचे शुक्रवार को बोरों में बंद गोवंशीय पशुओं के अवशेष मिले हैं। पुलिस ने उनको दफना दिया। वहीं, गोरक्षा हिंदू दल के कार्यकर्ताओं ने हंगामा करके मामले के खुलासे की मांग उठाई है। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

सिंघईया नदी पुल के नीचे बोरों में गोवंशीय पशुओं के अवशेष मिलने की सूचना पर सीओ अरुण कुमार सिंह और इंस्पेक्टर आशुतोष द्विवेदी पुलिस बल के साथ मौके पर गए। पुलिस ने अवशेषों का नमूना लेकर उनको दफना दिया। मौके पर गए गोरक्षा हिंदू दल, सनातन गोरक्षा दल व राष्ट्रीय बजरंग दल के पदाधिकारियों ने नाराजगी जताते हुए हंगामा किया। उन्होंने रिछा के राजकीय इंटर कॉलेज के पास एक सप्ताह पहले भी अवशेष बरामद होने पर रोष व्यक्त किया। हंगामा करने वालों में गोरक्षा हिंदू दल के जिलाध्यक्ष देवेंद्र भास्कर, युवा जिलाध्यक्ष रजत पंडित, सनातन गोरक्षा दल के भूपेंद्र गंगवार, बजरंग दल के सानू गंगवार आदि मौजूद रहे।
वर्जन ,
अज्ञात व्यक्ति ने बोरों में भरकर अवशेषों को फेंका है। इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जल्द खुलासा किया जाएगा। - आशुतोष द्विवेदी, इंस्पेक्टर देवरनियां
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें