फरीदपुर। गन्ने के खेतों में पशुओं के अवशेष फेंकने पर ग्रामीणों ने रोष व्यक्त किया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अवशेषों को दफन करवा दिया है। कुछ अवशेष मेडिकल परीक्षण के लिए भेजे हैं।
थाना क्षेत्र के नांदगनी गांव में मंगलवार रात गन्ने के खेतों में पशुओं के अवशेष पड़े देख ग्रामीण आक्रोशित हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जमीन में गड्ढा खोदवाकर उसमें अवशेष दफन करा दिए। ग्रामीणों का आरोप है कि नांद अनगनी गांव के दूसरे समुदाय के लोगों द्वारा गो तस्करी की जा रही है, लेकिन इस पर पुलिस अंकुश नहीं लगा पा रही है। फरीदपुर इंस्पेक्टर अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि कुछ अवशेष गन्ने के खेत में पड़े थे। गोवंशीय पशुओं के अवशेष नहीं लग रहे। संवाद