फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मंदिर के पास फेंका संरक्षित पशु का अवशेष, लोगों ने जताया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदपुर। तस्करों ने संरक्षित पशु को मारकर उसका अवशेष पचौमी गांव में एक मंदिर के पास फेंक दिया। इससे गुस्साए लोगों और हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर विरोध किया।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराकर इन अवशेषों को दफन करा दिया है। वहीं, मौके पर मौजूद पशु चिकित्सक ने अवशेषों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा है। थाना क्षेत्र के गांव पचौमी निवासी गोरक्षक आलोक शर्मा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शुक्रवार सुबह जब वह घूमने जा रहे थे तो उन्हें गांव के दुर्गा मंदिर के पास बोरे में कुछ मिला। उसे आवारा कुत्ते नोच रहे थे। पास जाकर देखा तो उसमें संरक्षित पशु का अवशेष था।
उन्होंने हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों को सूचना दी। एकत्रित ग्रामीण और हिंदू संगठनों के लोगों ने विरोध जताया। पुलिस ने लोगों को समझाकर अवशेष गड्ढे में दफनवा दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें