फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Holi 2025: बरेली में रामबरात की सुरक्षा में 315 पुलिसकर्मी तैनात, ड्रोन से निगरानी, ढके गए धर्मस्थल

Thu, 13 Mar 2025 07:04 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में ऐतिहासिक रामबरात का सकुशल संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम किए गए हैं। रामबरात से पहले संवेदनशील इलाके में बुधवार रात पुलिस के बड़े अफसरों ने रूट मार्च किया। 
विज्ञापन
राम बरात रूट के धर्मस्थल ढंके गए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में होली के एक दिन पहले निकाली जाने वाली रामबरात में अभूतपूर्व सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। इसके लिए पुलिस -प्रशासन के अधिकारियों की सेक्टरवार ड्यूटी लगाई गई है। साथ ही 315 पुलिसकर्मी यात्रा के साथ व छतों पर तैनात रहेंगे। ड्रोन से भी निगरानी की जाएगी। रास्ते में पड़ने वाले दूसरे समुदाय के धर्मस्थलों को ढकवा दिया गया है। 

विज्ञापन


बमनपुर की विश्व प्रसिद्ध रामलीला से संबंधित रामबरात बरेली की ऐतिहासिक विरासत है। पूर्व में बरात के दौरान बदायूं निवासी दो युवकों की हत्या हो चुकी है तो तीन साल पहले बांस मंडी में पथराव हो गया था। इस बार एसएसपी अनुराग आर्य ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। संवेदनशील स्थलों पर पुलिस अधिकारी ज्यादा सतर्कता बरत रहे हैं। एसएसपी ने रामबरात को सकुशल निकलवाने की जिम्मेदारी एसपी सिटी मानुष पारीक को दी है।

एक कंपनी पीएसी तैनात  
एसपी सिटी ने बताया कि फोर्स का नेतृत्व चार सीओ करेंगे। इसके साथ ही चार थाना प्रभारी, 12 इंस्पेक्टर, 59 दरोगा, 131 आरक्षी, मुख्य आरक्षी, 24 महिला सिपाहियों की ड्यूटी लगाई गई है। छह क्यूआरटी (क्विक रेस्पांस फोर्स) का गठन किया गया है। इसमें 50 पुलिसकर्मी शामिल हैं। रामबरात की सुरक्षा में एक कंपनी पीएसी भी लगाई गई है। खुफिया टीम भी सादे कपड़ों में भीड़ के बीच रहेगी जो खुराफातियों पर नजर रखेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अफसरों ने किया रूट मार्च - फोटो : अमर उजाला
रामबरात से पहले एडीजी-आईजी के नेतृत्व में किया रूट मार्च
रामबरात से पहले संवेदनशील इलाके में पुलिस के बड़े अफसरों ने दस्तक दी। किला इलाके से शुरू हुआ रूट मार्च रामबरात स्थल से होते हुए कोतवाली के संवेदनशील इलाकों में पहुंचा। जुलूस का नेतृत्व एडीजी जोन रमित शर्मा, आईजी डॉ. राकेश सिंह ने किया। 

इनके अलावा डीएम रविंद्र कुमार, एसएसपी अनुराग आर्य, एसपी सिटी मानुष पारीक व अन्य अधिकारी साथ चल रहे थे। अधिकारियों ने लोगों से संवाद किया और रामबरात, होली व ईद के दौरान आपसी सौहार्द बनाए रखने के लिए कहा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें