फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिया एवं देवबंद सिलसिले के लोग 12 को मनाएंग ईदुल अजहा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। इस्लामी माह जीकाद की शुक्रवार की 29 तारीख को जिल हज का चांद दिख गया है। शिया और देवबंद सिलसिले के मरकजों ने चांद होने तस्दीक मानते हुए 12 अगस्त को ईदुल अजहा मनाए जाने का एलान कर दिया है। इस लिहाज से शनिवार को चांद की पहली तारीख गुजरी है। शिया हल्के में चांद की तस्दीक करते हुए शिया जामा मस्जिद के इमाम मौलाना शमसुल हसन खां ने शनिवार को जिल हज की पहली तारीख होने का एलान किया है। यूनाइटेड शिया मूवमेंट के प्रवक्ता समर अब्बास जैदी ने बताया कि चांद की तारीख के अनुसार ईदुल अजहा 12 अगस्त और ईद-ए-गदीर 20 अगस्त को मनाई जाएगी। इसी तरह देवंबंद सिलसिले के काशीफुल उलूम दारुल इफ्ता से भी शुक्रवार को चांद होने का एलान किया गया है। यहां के नायब मुफ्ती असजद कासमी ने बताया कि बरेली में आसमान साफ न होने की वजह से यहां चांद नजर नही आया। जिसकी बुनियाद पर दूसरे जिलों और सूबों में हुए चांद की तस्दीक के आधार पर शनिवार पहली तारीख मानी गई। इस लिहाज से 12 अगस्त को ईदुल अजहा मनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें