फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीआर कालोनी में लगना शुरू हो गए मीटर

विज्ञापन
विज्ञापन
सीबीगंज। आईटीआर कालोनी में कमिश्नर के आदेश के बाद मीटर लगना शुरू हो गए हैं। शनिवार को एसडीओ के नेतृत्व में पहुंची टीम ने एक दर्जन घरों में मीटर लगाए। जबकि कुछ लोगों ने इसका विरोध भी किया। बीते दिनों आईटीआर कॉलोनी की लाइट बिजली विभाग द्वारा लाइट गई थी। जिसके बाद आइटीआर कालोनी की महिलाएं ने कमिश्नर आवास पर जाकर धरना दिया था। इसके बाद आइटीआर की लाइट जोड़ दी गई थी। साथ ही कमिश्नर ने कहा था कि अब हर घर में मीटर लगाया जाएगा। शनिवार को मीटर लगाने पहुंची बिजली विभाग की टीम ने करीब एक दर्जन घरों में मीटर लगाए जबकि कुछ घरों की महिलाओं ने इसका विरोध भी किया। उनका कहना था कि हमारे पास हाईकोर्ट का स्टे है, जिसमें स्पष्ट कहा गया है कि जब तक हमारा फैसला नहीं होता तब तक बिजली व पानी फ्री दिया जाएगा। इसलिए हम मीटर नहीं लगाएंगे। आइटीआर कालोनी में 92 लोगों के पास हाईकोर्ट का स्टे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें