बरेली। रामायण मंदिर में 24 जुलाई बुधवार से तुलसी जयंती महोत्सव का आयोजन होगा। सात दिनों तक चलने वाले कार्यक्रम का शुभारंभ भजन संध्या से होगा। 25 को कथाव्यास के नेतृत्व में कलश यात्रा सनातन धर्म मंदिर से निकलेगी, जो शाहदाना कॉलोनी, मॉडल टाउन में श्री दरगाह मंदिर, श्री हरि मंदिर होती हुई रामायण मंदिर पर संपन्न होगी।
कलश यात्रा के बाद दिव्य श्रीराम कथा का आयोजन होगा। कथा 25 जुलाई से दो अगस्त तक चलेगी। पठानकोट के कथाव्यास रविनंदन शास्त्री कथा सुनाएंगे। फिर चार दिवसीय भजन संध्या होगी। 3 अगस्त को पराग भैया, 4 को स्वामी मधुसूदन, 5 को बाबा रसिका पागल, 6 महावीर शर्मा की भजन संध्या होगी। 7 को मुख्य महोत्सव सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा। इसमें संकीर्तन मंडल प्रस्तुति देंगे। दोपहर बारह बजे से भंडारा प्रसाद का आयोजन होगा। जानकारी रामायण मंदिर के भाव पूर्ण भजन गायक जगदीश भाटिया ने दी।