बरेली। रेजीडेंसी गार्डन के विजन क्लब की ओर से रविवार को शहर के एक होटल में हरियाली तीज कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें पर्यावरण संरक्षण पर गोष्ठी का आयोजन हुआ और मौजूद लोगोें को पौधे उपहार स्वरूप भेंट किए गए। आयोजक मिलाप ओबेराय ने बताया कि कार्यक्रम में महिलाओं ने बढ़चढ़कर भागेदारी कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। यहां डॉ. सारिका, सिंपल, शालिनी व अन्य मौजूद रहे।