बरेली। रोटरी क्लब ने दिव्यांग बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से संचालित पूजा सेवा संस्थान को व्हीलचेयर, आरओ और फर्नीचर भेंट किया। संस्थान में हुए कार्यक्रम की मुख्य अतिथि बीडीए उपाध्यक्ष दिव्या मित्तल ने कहा कि दिव्यांग बच्चों को सक्षम बनाने के लिए पूजा सेवा संस्थान का कदम सराहनीय है। पूर्व गर्वनर पीपी सिंह ने कहा कि संस्थान नौ साल से दिव्यांग बच्चों को हर क्षेत्र में सिखा रहा है, इसके परिणाम भी सार्थक आए हैं। कार्यक्रम में पूर्व महापौर डॉ. आईएस तोमर, टीपीएस सेठी, डॉ. रवि मेहरा, मालती सिंह, राखी सागर आदि मौजूद रहीं।