बरेली। पिछले दिनों इज्जतनगर थाने में एक दंपति ने गुरुद्वारा प्रधान बलविंदर सिंह व अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अब दंपति के बहनोई वकील की ओर से कोतवाली में धमकाने की एनसीआर दर्ज कराई गई है।
वकील राकेश कुमार कठेरिया ने यह मामला दर्ज कराया है। बताया कि उनके बहन बहनोई काफी समय से इस गुरुद्वारे में रहते हैं। इन्हें प्रबंध समिति के लोग परेशान करते थे तो उनकी भांजी मनप्रीत कौर ने एडीजी से शिकायत की। एडीजी के आदेश पर मनप्रीत ने इन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी। अब प्रधान बलविंदर सिंह ने उन्हें मोबाइल पर देख लेने की धमकी दी है। कोतवाल गीतेश कपिल ने बताया कि तहरीर के आधार पर एनसीआर लिखकर जांच की जा रही है।