फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैसे होगी कांवड़ यात्रा, ओवरब्रिज-फ्लाईओवर की सर्विस लेन भी टूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। कांवड़ यात्रा को लेकर पीडब्ल्यूडी ही नहीं सेतु निगम के अधिकारियों की भी लापरवाही सामने आई है। फ्लाईओवर और ओवरब्रिज की सर्विस लेन क्षतिग्रस्त होने के बावजूद उसकी मरम्मत नहीं कराई गई है। सेटेलाइट फ्लाईओवर की कच्ची सर्विस लेन पर कीचड़ हो जाने से वहां वाहनों के पहिये धंसने शुरू हो गए हैं। कांवड़ यात्रा के दौरान ट्रैफिक का बोझ और बढ़ने से हादसे की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता। श्यामगंज फ्लाईओवर और लालफाटक ओवरब्रिज की सर्विस लेन पर भी जलभराव और कीचड़ से कांवड़ियों को निकलने में काफी दिक्कत होगी।
विज्ञापन

डीएम-कमिश्नर के आदेश के बावजूद पीडब्ल्यूडी ने सड़कों के गड्ढे नहीं भरे हैं। इस लापरवाही में सेतु निगम के अधिकारी भी पीछे नहीं है। सावन के दौरान बड़ी संख्या में कांवड़िए शाहजहांपुर रोड से सेटेलाइट चौराहा होते हुए शहर में दाखिल होते हैं, जबकि इस बार चौराहे पर फ्लाईओवर बनाने का काम चल रहा है। सेतु निगम ने सर्विस बनाने के लिए सड़क के किनारे मिट्टी का पटान करके उसे ऐसे ही छोड़ दिया है। बारिश से सर्विस लेन कीचड़ में बदल गई है, जिसमें वाहन अक्सर फंस रहे हैं। वाहनों के पलटने का डर भी बना है। कांवड़ यात्रा में यहां परेशानी और बढ़ेगी। श्यामगंज फ्लाईओवर की सर्विस लेन की हालत तो बद से बदतर हो चुकी है। डंपिंग ग्राउंड के पास पानी भरने से पूरी सड़क ही टूट चुकी है। यहां अक्सर बाइक-स्कूटी वाले गिर रहे हैं। इधर, कछला के लिए बड़ी संख्या में कांवड़िए लालफाटक ओवरब्रिज से होकर गुजरेंगे। यहां भी निर्माणाधीन ओवरब्रिज की मिट्टी अक्सर सर्विस लेन पर आ जाती है। कई जगह पर सर्विस लेन क्षतिग्रस्त है। निर्माण कार्य चलने से यहां अक्सर जाम लगता है। चौपुला चौराहे पर भी फ्लाईओवर बन रहा है। पुलिस लाइंस के पास रोड के बीचोंबीच सेतु निगम बोर्ड बैरिकेडिंग रखकर निर्माण करा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें