फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाही स्नान के बाद बही मधुर भजनों की रसधार

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। श्री वैष्णो देवी बुआदाती संकीर्तन मंडल के तत्वाधान में स्थानीय झिड़ीधाम आश्रम में चल रहे शतचंडी महायज्ञ का मंगलवार को समापन हो गया। सुबह गुरुदेव रामनाथ अरोड़ा और स्थानीय ब्राह्मण समाज ने दुख निवारण सरोवर में प्रथम शाही स्नान कर संगत के लिए पूर्णिमा स्नान का शुभारंभ किया, जिसके बाद संकीर्तन और श्री गुरु पूजा का आयोजन हुआ। संकीर्तन में हरीश सिंधवानी ने गुरु वंदना की। दिल्ली से आए भजन सम्राट भगवत किशोर ने महामाई का गुणगान किया और गंगा मैया के दिव्य भजन गाए। जगदीश भाटिया ने भावपूर्ण सतनाम वाहे गुरु का गुणगान किया। साथ ही मुरादाबाद, गदरपुर, फरीदाबाद से आए भक्तों ने भी भजन गुरु को समर्पित किए। सतगुरु ने बताया कि भव पार कराने में सिर्फ गुरु ही सक्षम है। आयोजन में प्रेम भाटिया, विशंभर आनंद, प्रमोद खुराना, राजीव साहनी आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें