फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्वी समाज ने संतोष गंगवार को दिया ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शाह अल्वी फाउंडेशन की ओर से श्रम एवं रोजगार मंत्री संतोष कुमार गंगवार को ज्ञापन दिया गया। इसमें कहा गया है कि पिछड़ा वर्ग आयोग से उन्हें न्याय नहीं मिल पा रहा।
विज्ञापन

ज्ञापन देने लिए फाउंडेशन के लोग राष्ट्रीय अध्यक्ष नासिर शाह अल्वी के साथ संतोष गंगवार से मिले थे। इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि हमारा उप नाम शाह लिखा जा रहा है इसमें शाह अल्वी नहीं जोड़ा जा रहा है। इसके लिए कई बार आयोग से मांग की जा चुकी है। यदि ऐसा नहीं हुआ तो देश के 50 से 55 लाख शाह अल्वी समाज रोड पर उतरेंगे। साथ ही प्रदेश में बंद कराया जाएगा और भूख हड़ताल करेंगे। इस पर संतोष गंगवार ने शीघ्र कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान जिलाध्यक्ष डॉ. हसरत अल्वी, महानगर अध्यक्ष यूनुस अहमद डंपी, हनीफ अल्वी, हाजी मौलाना कौसर, इसाकत अल्वी, इमाईल अल्वी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें