फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां स्कंदमाता का मंत्रोचार से आह्वान किया

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। झिड़ीधाम आश्रम में चल रहे शतचंडी महायज्ञ के पांचवें दिन गुरुवार को शक्ति स्वरूपा मां स्कंदमाता का मंत्रोचार से आह्वान किया गया। वैष्णो देवी बुआ दाती संकीर्तन मंडल के तत्वावधान में चल रहे महायज्ञ में व्यासाचार्य राजेंद्र त्रिपाठी ने साधकों को सत्ताइस नक्षत्र और उनके चार चरणों का पूजन कराते हुए ब्रह्मशक्ति के 108 नाम का उच्चारण कराया। मुख्य यजमान सचिन अरोड़ा, हिमानी अरोड़ा ने मां स्कंदमाता का अनुष्ठान कर परिवार, समाज और देश के कल्याण की कामना की। सतगुरु रामनाथ अरोड़ा ने बताया कि मां स्कंदमाता संतान उत्पत्ति और भरणपोषण की परिचायक हैं। अनुष्ठान में गुंजन मेहरोत्रा, सचिन सचदेवा, श्याम सुंदर चड्ढा, प्रभव अरोड़ा, विकास विरमानी व अन्य का विशेष सहयोग रहा। इस दौरान मंडल प्रचार समिति के राजीव साहनी और जगदीश भाटिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें