फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उर्स-ए-ताजुश्शरिया- टेंशन में गुजरा अफसरों का दिन, भीड़ छंटने पर मिली राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। ताजुश्शरिया अजहरी मियां के उर्स में जुटी भीड़ को लेकर प्रशासन और पुलिस के आला अधिकारी बुधवार को दिनभर टेंशन में रहे। एडीजी और डीआईजी भी जिला पुलिस और खुफिया विभाग से रिपोर्ट लेते रहे। डीएम वीरेंद्र कुमार और एसएसपी मुनिराज सिंह ने उर्स स्थल पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन

ताजुश्शरिया मुफ्ती अख्तर रजा खां कादरी अजहरी मियां के उर्स का कार्यक्रम स्थल बदलने के बाद से माहौल गर्म था। अफसरों से लेकर शहरवासी तक किसी अनहोनी को लेकर आशंकित थे। इसके मद्देनजर कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए थे। शहर के बिहारीपुर मोहल्ला से लेकर मथुरापुर तक हर प्वाइंट पर पुलिस और पीएसी के जवान तैनात रहे। तीनों जोन के प्रभारी अपने इलाके में भ्रमण करते रहे। खुफिया विभाग के कर्मचारी भी सक्रिय थे, जो गोपनीय जानकारी शासन और प्रशासन को दे रहे थे।
बुधवार को उर्स में सुबह से ही जायरीनों का जुटना शुरू हो गया था। खुफिया रिपोर्ट के मुताबिक दोपहर करीब दो बजे तक आला हजरत दरगाह और उर्स स्थल पहुंचे गए जायरीनों की संख्या करीब 40 हजार होने का अनुमान था। शाम तक आंकड़ा दो गुना से अधिक पहुंच गया। भीड़ में कुछ खुराफाती शामिल होने की आशंका थी। इस कारण जिला से लेकर लखनऊ तक के अफसर खासे चिंतित थे, जो हर घंटे हालात की जानकारी ले रहे थे। एसपी सिटी अभिनंदन सिंह और एडीएम सिटी महेंद्र सिंह दिर भर भ्रमण करते रहे। शाम को उर्स का कुल होने के बाद भीड़ छंटने पर अफसरों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें