फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले असजद मियां पर फैसला टाला, फिर खामोशी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। प्रशासन ने शनिवार को जब उर्स की अनुमति रद्द की, उस वक्त अजहरी मियां के जानशीन असजद रजा खां असजद मियां बरेली में नहीं थे। उर्स प्रभारी की ओर से हाथ के हाथ मथुरापुर में उर्स की अनुमति के लिए अर्जी तो दे दी गई, लेकिन फैसला असजद मियां पर छोड़ दिया। असजद मियां रविवार की रात बरेली पहुंचे और खानदान के लोगों के साथ देर रात तक बैठक भी की लेकिन इसके बाद सोमवार को भी यह साफ नहीं किया गया कि उर्स मथुरापुर में होगा या नहीं। तय कार्यक्रम के मुताबिक उर्स मंगलवार को शुरू होना है, लिहाजा देर रात तक इसको लेकर भारी असमंजस बना हुआ था कि उर्स मथुरापुर में ही होगा या कहीं और।
विज्ञापन


प्रशासन पर मढ़ा तैयारी न करने का आरोप
उर्स प्रभारी सलमान हसन खां ने सोमवार को कहा कि प्रशासन ने इस्लामिक सेंटर पर कार्यक्रम की अनुमति तो दे दी मगर वहां जायरीन के लिए पानी-बिजली कुछ नहीं है। प्रशासन ने यहां कोई व्यवस्था नहीं की है। न बिजली विभाग मथुरापुर पहुंचा है न नगर निगम। जायरीन के लिए शौचालय तक नहीं बने हैं। ऐसे में अवाम पूछ रही हैं कि उर्स कहां होगा। हमने उर्स का कार्यक्रम भी जारी कर दिया है, लेकिन ऐसे हालात में मथुरापुर में कैसे कार्यक्रम हो सकता है। हम तो जायरीन को दरगाह से ले जाने के लिए भी प्रशासन से 20-25 बसें दिलाने की मांग कर रहे हैं। हालांकि उर्स स्थल के संबंध में सवाल करने पर सलमान हसन ने कहा कि यह अभी तय नहीं है। इसका एलान असजद मियां को करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें