बरेली। ताजुश्शरिया के उर्स पर बरेली में तो देर रात तक अनिश्चितता का माहौल बना रहा लेकिन इस बीच उर्स में शिरकत के लिए जायरीन की आमद शुरू हो गई है। रविवार को देश के विभिन्न प्रांतों के साथ विदेशों से भी कई जायरीन बरेली पहुंचे। उर्स कमेटी के प्रवक्ता समरान खान ने बताया कि ताजुश्शरिया के उर्स की तारीख 9 और 10 जुलाई निर्धारित है। इसमें शिरकत करने के लिए जायरीन पहुंचने शुरू हो गए हैं। देर शाम विदेशी मेहमान भी पहुंचे हैं। इसमें साउथ अफ्रीका, डरबन, दुबई, मॉरिशस और आस्ट्रेलिया के मेहमान हैं। पश्चिम बंगाल, बिहार, उड़ीसा, महाराष्ट्र, गुजरात और तेलंगाना आदि प्रांतों के जायरीन भी काफी तादात में पहुंच गए हैं।