फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथियों का रुख दुरुस्त.. गंगाकली की टीम को दुधवा में ही रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। हाथियों का मूवमेंट ठीक दिशा में देखकर दुधवा नेशनल पार्क से मंगाए जा रहे चार हाथियों को फिलहाल वहीं रोक दिया गया है। मुख्य वन संरक्षक ललित कुमार वर्मा ने बताया कि हाथियों का रुख देखकर लग रहा है कि हांका लगाकर उन्हें आसानी से घर लौटाया जा सकता है। रविवार को भी उनका रुख सही दिशा में रहा। इसलिए दुधवा के हाथियों को वहीं रोक दिया गया है। जरूरत पड़ी तो दो दिन बाद उन्हें बुलवा लिया जाएगा। बारिश से गांवों के कच्चे रास्तों पर कीचड़ हो जाने से उत्पाती हाथियों को हांका लगाकर वापस भेजने के लिए वन विभाग ने दुधवा से चार हाथियों, गंगाकली, सुलोचना, चमेली और गजराज को बुलाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें