फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरापुर में इस्लामिक सेंटर का जायजा लेने पहुंचे अफसर

विज्ञापन
विज्ञापन
सीबीगंज। मथुरापुर में मुफ्ती अजहरी मियां के उर्स की प्रशासन की ओर से अनुमति दिए जाने के बाद पुलिस अफसरों ने तैयारी शुरू कर दी। रविवार देर शाम एडीएम सिटी महेंद्र कुमार और एसपी सिटी अभिनंदन सिंह ने सीओ और पुलिस के साथ इस्लामिक स्टडी सेंटर पहुंचकर ग्राउंड का जायजा लिया। तय कार्यक्रम के मुताबिक उर्स नौ जुलाई को शुरू होना है। रविवार शाम करीब छह बजे एडीएम सिटी महेंद्र कुमार, एसपी सिटी अभिनंदन सिंह और सीओ सिटी सेकेंड सीमा यादव, कोतवाल गीतेश कपिल, इंस्पेक्टर सीबीगंज राजकुमार इस्लामिक स्टडी सेंटर पहुंचे। अफसरों ने वहां पूरा ग्राउंड और आने-जाने के रास्ते देखे। मदरसे में मौजूद लोगों से बातचीत भी की। एसपी सिटी ने सुरक्षा इंतजाम को लेकर इंस्पेक्टर सीबीगंज को निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें