बरेली। इस्लामियां इंटर कॉलेज मैदान पर होने वाले ताजुश्शरीया के उर्स को लेकर शिव सेना ने विरोध जताया है। साथ ही ज्ञापन देकर जिलाधिकारी से इस उर्स को नई परंपरा बताया। शिव सेना जिला प्रमुख बंटू सिंह ने कहा है कि आला हजरत का उर्स वर्षों से होता आया है उससे कोई आपत्ति नहीं है परंतु अब उनके परिवार के सदस्यों के उर्स होंगे तो शहर का जन जीवन प्रभावित होगा। ज्ञापन देेने वालों में जिला प्रमुख के साथ महानगर प्रमुख दीपक पाठक, सुहेल सिंह, हनी सिंह, नीरज भारद्वाज, सचिन राजपूत आदि मौजूद रहे।