फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटरियों पर बाइक फंसी तो रुकी पंजाब मेल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सुभाषनगर पुलिया बंद होने से बाइक सवारों ने पटरियों से गुजरने लगे। एक बाइक पटरियों में फंस गई। मुरादाबाद की ओर से आती पंजाब मेल के ड्राइवर ने यह देखकर ट्रेन रोक ली। ट्रेन के रुकते ही जंक्शन पर हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही आरपीएफ/जीआरपी मौके पर पहुंच गई। फोर्स ने पटरियों से गुजरते बाइक सवार को वापस कर दिया।
विज्ञापन

सुभाषनगर पुलिया के नीचे दूसरे दिन भी काम होता रहा। पुलिया बंद होने से सुबह शहर आने वाले बाइक सवार पटरियों के ऊपर से गुजरने लगे। इस बीच एक बाइक पटरियों में फंसने से रुक गई। सुबह करीब साढ़े सात बजे अमृतसर हावड़ा पंजाब मेल मुरादाबाद की ओर से आई। ड्राइवर ने बाइक फंसी होते देख ट्रेन को कुछ दूर पहले रोक लिया। उसने रेलवे कंट्रोल मुरादाबाद को सूचना भेज दी। रेलवे कंट्रोल का मेसेज स्टेशन आफिस पहुंचते ही जंक्शन में हड़कंप मच गया। हालांकि स्टेशन अधीक्षक सत्यवीर सिंह के पास पुलिया सफाई के लिए मेसेज दो दिन पहले पहुंच गया था लेकिन उन्होंने आरपीएफ और जीआरपी को तैनात नहीं किया। ट्रेन रुकने की सूचना पर आनन-फानन में फोर्स को रवाना किया गया। तब तक बाइक सवार किसी तरह से बाइक निकालकर जा चुका था। पुलिस ने सुभाषनगर की ओर से आते बाइक सवार को वापस कर दिया। दोपहर साढ़े 11 बजे तक काम होने तक पुलिया के ऊपर फोर्स तैनात रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें