बरेली। इस्लामिया इंटर कालेज में ताजुश्शरीया के दो रोजा उर्स की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। तैयारियों का जायजा लेने के लिए बृहस्पतिवार को नगर आयुक्त ने टीम के साथ दौरा किया।
ताजुश्शरीया हजरत अख्तर रजा खां (अजहरी मियां) का पहला उर्स इस्लामिया इंटर कालेज मैदान पर 9 एवं 10 जुलाई को होगा। यहां पहुंचे नगर आयुक्त ने सभी काम 7 जुलाई तक पूरा करने के निर्देश दिए। इससे पहले दरगाह आला हजरत पर उर्स की व्यवस्थाओं को लेकर बैठक का आयोजन भी किया गया। जमात रजा मुस्तफा के उपाध्यक्ष सलमान हसन खान की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में शहर की विभिन्न शाखाओं के कार्यकर्ता शामिल हुए। वहीं उर्स प्रभारी सलमान मियां ने हेल्प लाइन नंबर जारी किए हैं। जो जायरीन की मदद के लिए 24 घंटे खुले रहेंगे। हेल्पलाइन नंबर शमीम खां सुल्तानी-9897467347, डा. मेंहदी हसन-9412329600, हाफिज इकराम खां-9756609282, शमीम अहमद-9219511642, समरान खान-9259893175, मोईन खां-9897382059 हैं।