फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उर्स कोर कमेटी के पदाधिकारियों ने की डीएम, नगर आयुक्त से मुलाकात

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जमात-रज़ा-मुस्तफा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उर्स प्रभारी सलमान मियां की ओर से बुधवार उर्स कोर कमेटी का एक प्रतिनिधि मंडल उर्स के संबंध में डीएम और नगर आयुक्त से मुलाकात कर उर्स-ए-ताजुशरिया के इंतजाम को लेकर चर्चा की।
विज्ञापन

डीएम के सामने सबसे बड़ा मुद्दा बिजली विभाग का रखा गया। कहा गया कि उर्स का आगाज़ होने में कुछ ही दिन बचे हैं। बिजली विभाग की तरफ से उर्स स्थल पर कोई कार्य नहीं हुआ है। उसे कराया जाए। लोक निर्माण विभाग रोड की जो पैचिंग करे वो ठीक से करे। जिससे आने वाले जायरीन को कोई परेशानी ना हो। जमात के वरिष्ठ सदस्य समरान खान ने बताया कि डीएम से मुलाकात के बाद नगर आयुक्त मुलाकात कर उनसे भी नगर निगम से दी जाने वाली सहूलियतों पर चर्चा की गई व उन्हें समस्याओं के संबंध में भी बताया गया। नगर आयुक्त ने सभी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि वह स्वयं गुरुवार को उर्स स्थल पहुंच कर जायजा लेंगे। इस मौके पर उर्स कमेटी के समरान खान, मोईन खाँ, शमीम खाँ सुल्तानी, शमीम अहमद, हाफ़िज़ इकराम, डॉक्टर मेंहदी,चांद भाई, नवेद अज़हरी, दानिश रज़ा, बख्तियार, रेहान रज़ा, नबी रज़ा आदी मौजुद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें