फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हजरत आबिद मियां का एक रोजा उर्स मुकम्मल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। हजरत अजीज मियां किबला का एक रोजा उर्स खानकाह नियाजिया में सोमवार को मनाया गया। महफिले समा के बाद हुए कुल में बड़ी संख्या में अकीदतमंदों की शिरकत रही।
विज्ञापन

खानकाह नियाजिया के बानी कुतुबे आलम हजरत शाह नियाज अहमद के तीसरे जानशीन हजरत अजीज मियां के साबहजादे और खलीफा हजरत आबिद मियां नियाजी का 17वां उर्स था। उनका सोमवार को एक रोजा उर्स सज्जदानशीन शाह हसनी मियां की सरपरस्ती में संपन्न हुआ। तकरीब की शुरूआत सुबह कुरान ख्वानी से हुई। इसके बाद मीलाद शरीफ की महफिल सजी। शाम को महफिले समा के बाद कुल शरीफ की रस्म अदा की गई। कई खानकाहों के सज्जादगान सहित तमाम जायरीन ने शिरकत कर अकीदत का इजहार किया। दुआ के बाद मजार शरीफ पर चादर पेश की गई। इस मौके पर खानकाह के प्रबंधक शब्बू मियां नियाजी, डा. कमाल मियां नियाजी, जाहिद मियां नियाजी, अब्बास मियां नियाजी, कामिस मियां नियाजी, राजी मियां नियाजी सहित तमाम खानवादे मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें