बरेली। नववर्ष के मौके पर श्रीराधा संकीर्तन मंडल ट्रस्ट के तत्वावधान में राधा कृष्ण मंदिर में भजन संध्या हुई। मंडल मंत्री अनुज अग्रवाल ने गणेश वंदना से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। शिव चावला ने किशोरी जी तो मेरि हैं, विवेक अग्रवाल ने मैने मोहन को बुलाया है, वो आता होगा, राजू गुलाटी ने मेरा आपकी कृपा से सब काम हो रहा है आदि भजन सुनाए। इससे पहले सुबह गंगापुर चौराहे पर चाय बंटी। कार्यक्रम में रिशुल अग्रवाल, विकास अग्रवाल, दिनेश शर्मा, अक्षित अग्रवाल आदि उपस्थित रहे। संवाद