फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहाड़ापीर गुरुद्वारे में कीर्तन दरबार से संगत हुई निहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व पर सेंट्रल गुरुपर्व कमेटी और खालसा पंथ सुखमनी सेवा सोसायटी के तत्वावधान में प्रकाश पर्व की पूर्व संध्या पर गुरुनानक सत्संग सभा कोहाड़ापीर गुरुद्वारे में कीर्तन दरबार का आयोजन किया गया। सोदर रहिरास की चौकी से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। मुख्य ग्रंथी हेमेंद्र सिंह ने सबद आरती गायन के बाद हजूरी रागी गुरवाणी कीर्तन किया। करनाल के जसविंदर सिंह ने गुरु गोविंद सिंह के जीवन के बारे में बताया। कार्यक्रम में अमन दीप सिंह और जसकरन सिंह ने कीर्तन कर संगत को निहाल किया। इस मौके पर हरवंत पाल सिंह, मालिक सिंह कालरा, राजेंद्र सिंह, राजेश साहनी, मिंटू छाबड़ा, विक्की बग्गा, मनु बख्शी, हरनाम, मनदीप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें