फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब बिना मेडिकल बीमा लिए नहीं हो सकेगा उमरा

विज्ञापन
विज्ञापन
चार माह में करीब 11 हजार रुपये महंगा हो चुका है उमरा
विज्ञापन

सऊदी अरब हुकूमत मेडिकल का पहले वापस ले चुकी है प्रस्ताव, लेकिन अब किया लागू
बरेली। सऊदी अरब हुकूमत ने उमरा जाने वाले यात्रियों के लिए मेडिकल बीमा अनिवार्य कर दिया गया है, जो बुधवार की मध्यरात्रि से लागू कर दिया गया। इसे सऊदी हुकूमत ने वन टाइम बीमा योजना के रूप में लागू किया है।
जानकारी के अनुसार अब उमरा जाने वाले प्रत्येक यात्री को 189 रियाल सऊदी अरब को बतौर मेडिकल बीमा अदा करने होंगे। बीमे का यह प्रीमियम भारतीय रकम के अनुसार 3685.5 रुपये होगा। हालांकि इससे पहले सऊदी हुकूमत यह योजना वापस ले चुकी थी, लेकिन अब फिर से इसे तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। इस तरह सऊदी अरब हुकूमत अब तक चार महीने के भीतर वीजा व अन्य मदों में करीब 11 हजार रुपये की वृद्धि कर चुकी है, जिससे यात्रियों पर न सिर्फ बोझ पड़ा है, बल्कि उमरा टूर आपरेटरों के व्यवसाय पर भी असर पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरेली हज सेवा समिति के संस्थापक पम्मी खान वारसी ने बताया कि सऊदी अरब के हज और उमरा मंत्रालय के मुताबिक, यह पॉलिसी सऊदी अरब में विमान के लैंड करते ही लागू हो जाएगी, जो 30 दिन प्रवास तक प्रभावी रहेगी। पॉलिसी के तहत भारत से उमरा जाने वाली महिला के साथ हादसा होने की स्थिति में उमरा जाने वाले पुरुषों की अपेक्षा डेढ़ गुना अधिक क्लेम मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें