कुल शरीफ की रस्म के साथ हुई तकरीब
बरेली। हजरत सैय्यदना गाजी बाबा का तीन रोजा उर्स कुल की रस्म के साथ मंगलवार को मुकम्मल हो गया। इसमें शिरकत करने लिए बड़ी संख्या में जायरीन की मौजूदगी रही।
चक महमूद स्थित दरगाह शरीफ पर सुबह से ही जायरीन की हाजिरी का सिलसिला शुरू हो गया था। तमाम लोगों ने चादरपोशी व गुलपोशी कर मन्नतो मुराद मांगी। इसके बाद दिन में चादरों का जुलूस निकाला गया, जो सज्जादानशीन जमील उल्ला खां के निवास से रवाना हुआ। जुलूस का रास्ते में चंगेज खान और फिरोज बब्लू निवास पर स्वागत किया गया। यहां से यह जुलूस आस्ताने पर पहुंचा। यहां नामवर कव्वालों ने सूफियाना कलाम पेश किए।
रंग की महफिल के बाद कुल की रस्म अदा की गई। इसमें मौलाना हाफिज उवैस ने फातिहा पढ़ी और मुल्क में अम्नो अमान के लिए दुआ। प्रवक्ता चंगेज खान ने सभी शुक्रिया अदा किया। उर्स में मोहम्मद फिरोज उर्फ बब्लू, पार्षद अंजुम फिरदौस, अनवर खान, फिरोज खां, निजाम खां, अरबाब खान, असलम मिर्जा आदि मौजूद रहे।